शाहजहांपुर। रोजा से अब्दुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में मंगलवार की सुबह फाल्ट आने से दो घंटे तक बिजली गुल रही। इसके चलते भीषण गर्मी में लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। वहीं अन्य उपकेंद्रों से भी बिजली की आवा-जाही की वजह से लोग परेशान रहे।
मंगलवार सुबह करीब तीन बजे अब्दुल्लागंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते अजीजगंज, किला, मेहमान शाह, चारखंभा, चौक, मतानी, चौकसी, कच्चा कटरा समेत कई करीब दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। लगातार चलने की वजह से इंवर्टर भी डाउन होने लगे। भीषण गर्मी में लोग परेशान हो गए। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन करना शुरू कर दिए। तब करीब दो घंटे के बाद ककरा उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति को बहाल किया।
इसके अतिरिक्त करीब साढ़े चार बजे अजीजगंज में बंच लाइन जलने से करीब एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।