फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का आरोप : सूदखोर से परेशान होकर बेटे ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। जहर खाकर जान देने वाले मुदस्सर के पिता मुनव्वर ने एक सूदखोर पर रुपये लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दबाव से परेशान होकर बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला यूसुफजई निवासी मुनव्वर ने पुलिस को दी गई तहरीर मे आरोप लगाया है कि नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी एक सूदखोर से उसके बेटे मुदस्सर ने एक लाख रुपये उधार लिया था। इसका काफी दिनों से लेनदेन चल रहा था। सूदखोर दस प्रतिशत की दर से ब्याज लेकर करीब दो लाख की वसूली उसके बेटे से कर चुका था। इसके बाद भी डेढ़ लाख रुपया और निकाल रहा था।
बताया कि इसको लेकर आरोपी बेटे पर पिछले दस दिनों से काफी दबाव बनाए हुए था। आरोप लगाया कि रकम न होने पर घर का बैनामा करने को लेकर आरोपी ने उसके बेटे के साथ गालीगलौज की। उससे भी अभद्रता की। इस बात से उसका बेटा काफी परेशान था और सोमवार की सुबह उसने जहर खा लिया। वे लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें