फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल झकझोरने वाली घटना: दो साल के बेटे को अपने शरीर से बांध नदी में कूदा पिता, मासूम बेटी ने बताई आंखों देखी

Thu, 27 Jul 2023 10:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने दो साल के बेटे को लेकर रामगंगा नदी में छलांग लगी दी। दोनों को पता नहीं चल सका। बताया गया है कि युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
रामगंगा में युवक और बेटे को तलाश करते पीएसी के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मिर्जापुर में पत्नी के छोड़कर चले जाने से आहत गांव तिलहैया (भौंती) निवासी अरुण कुमार (30) ने अपने दो साल के बेटे ओम शिवा को गमछे से खुद को बांधकर कोलाघाट पुल से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। 

विज्ञापन


बेटी तन्नू (08) ने पिता को भाई के साथ नदी में कूदता देखकर शोर मचाया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पीएसी की फ्लड यूनिट ने भी मौके पर तलाश की। पिता-पुत्र का कोई सुराग नहीं लग सका है।

ये भी पढ़ें- 'धरती के भगवान' का चमत्कार: छाती-पेट से जुड़ी हुईं थीं जुड़वा बहनें, AIIMS में सर्जरी के बाद हुईं अलग
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अरुण अपने बच्चों को लेकर कोलाघाट पुल पर आया। बेटी तन्नू के अनुसार, पिता अरुण ने ओमशिवा को गोद में लेकर गमछे से उसका और अपना हाथ बांधकर नदी में छलांग लगा दी। दोनों के कूदने के बाद तन्नू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।


 

मासूम बेटी नहीं बता पा रही थी गांव का नाम 

सूचना के बाद थाना प्रभारी विनोद कुमार तोमर मौके पर पहुंचे। तन्नू से पूछताछ की। वह अपने गांव का नाम नहीं बता पा रही थी। उसने अपनी मां का नाम सुमन देवी, बड़े भाई का नाम रमन बताया। 

यह भी बताया कि बड़ा भाई रमन गांव में बाबा ऋषिपाल व दादी ऊषा देवी के साथ रहता है। बच्ची से जानकारी पर जरियनपुर के एक सेवानिवृत्त फौजी ने उसकी पहचान की। इसके बाद अरुण के पिता ऋषिपाल से संपर्क साधकर बुलाया गया।

ये भी पढ़ें- Honey Trap: लड़की ने की वीडियो कॉल, उतार दिए अपने कपड़े, बुरे फंसे 'दरोगा जी'

इस बीच पीएसी की फ्लड यूनिट ने मोटरबोट से रामगंगा में दो चक्कर लगाए, लेकिन बारिश शुरू होने से पीएसी के जवानों को रेस्क्यू ऑपरेशन बीच में रोकना पड़ गया। तन्नू के अनुसार, तीन माह पहले उसकी मां सुमन देवी के दूसरे युवक के साथ जाने के बाद से पिता अरुण परेशान रहने लगे थे।

गुरुग्राम में टेंट का काम करता था अरुण

अरुण कुमार अपनी पत्नी सुमन देवी के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर टेंट लगाने का काम करता था। तन्नू के अनुसार, उसकी मां लगभग तीन माह पहले उसे छोड़कर अलीगढ़ के थाना अतरौली के एक युवक के साथ चली गई। तभी से अरुण शराब पीने लगा था। 

मंगलवार को दो बच्चों के साथ शाहजहांपुर के लिए बस से रवाना हुए। रात में घर आने के बाद अरुण ने दोनों को खाना खिलाया और खुद शराब पी। सुबह उन्हें लेकर पुल पर आया और बेटे ओमशिवा के साथ नदी में कूद गया।

चश्मदीद ने दी जानकारी

घटना के चश्मदीद जलालाबाद के गांव बझेड़ा महुआ डांडी निवासी श्याम पाल ने बताया कि एक युवक गमछे से अपने और बच्चे का हाथ बांधकर पुल की रेलिंग पर चढ़ा था। जब तक कुछ समझ पाता, तब तक उसने नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

अरुण के कूदने से परिजन बेहाल

अरुण के नदी में कूदने की सूचना पर पिता ऋषिपाल बेहाल हो गए। छोटे बेटे शंकित ने भतीजी को गोद में उठा लिया। उसने प्रशासन से नदी में भाई और भतीजे को तलाश कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें