फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में जिला पंचायत कार्यालय के लिपिक के पिता की जलकर मौत

विज्ञापन
पुवायां के गांव पकड़िया हकीम निवासी दिलासाराम का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। गांव पकड़िया हकीम निवासी जिला पंचायत कार्यालय में लिपिक रजनीश कुमार के पिता 81 वर्षीय दिलासाराम की जलने से मौत हो गई। वह सोमवार दोपहर बाद घर के बाड़े में कूड़ा और पुराने कपड़े जलाते समय आग की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

दिलासाराम घर में भतीजे विजयपाल के साथ रहते हैं। पुत्र रजनीश पत्नी, बच्चों के साथ शाहजहांपुर में ही रहते हैं। पौत्र अभय सिंह ने बताया कि घर के पास बाड़े में बाबा ने कूड़ा जलाया था। जिस जगह कूड़ा जलाया गया था, वहां ढलान था। दिलासाराम ढलान के कारण फिसलकर आग में जा गिरे। किसी व्यक्ति ने उनको आग में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन 108 सेवा की एंबुलेंस से उनको लेकर खुटार सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने दिलासाराम को मृत घोषित कर दिया।
दिलासाराम की मौत की सूचना पर पुत्र रजनीश और अन्य परिजन भी सीएचसी पहुंचे और शव को देखकर बिलख पड़े। सूचना मिली तो पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच की। फोरेसिंक टीम को भी सूचना दी गई। पुलिस खुटार सीएचसी पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

दिलासाराम की मौत से पुत्र रजनीश कुमार, पुत्री उमा, भतीजे विजयपाल, पौत्र अभय कुमार का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि सूचना पर जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें