फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पिता ने बेटी को धारदार हथियार से किया घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी सोनू ने अपनी 15 वर्षीय बेटी अनुपम उर्फ बिट्टू को धारदार हथियार से घायल कर दिया। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सोनू ने नशे की हालत में अपनी पुत्री बिट्टू को किसी बात को लेकर पीटना शुरू कर दिया। बिट्टू ने विरोध किया तो आरोपी धारदार हथियार ले आया और ताबड़तोड़ कई प्रहार करके उसे घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर तमाम लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने डॉयल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें