पुवायां। प्रेमी के साथ बहू को दुकान पर मोबाइल खरीदकर देते हुए ससुर ने मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दिन भर हिरासत में रखने के बाद बिना कार्रवाई के प्रेमी युवक को छोड़ दिया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव में हुई है। कुछ दिन पूर्व युवती अपने मायके आई थी। इस दौरान युवती गांव के ही अपने प्रेमी युवक के साथ कसबे में मोबाइल लेने आई। मोबाइल खरीदने के दौरान ससुर ने उसे देखकर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
युवती प्रेमी के साथ जाने की बात कहने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए और युवती को समझाकर उसकी ससुराल लेकर चले गए। पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया। दिन भर हिरासत में रखने के बाद शाम को बिना कार्रवाई किए युवक को छोड़ दिया गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि बिना कार्रवाई छोड़े गए युवक के बारे में जानकारी कराई जाएगी। संवाद