फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूल फीस भरने को किडनी बेचने को मजबूर पिता

Wed, 21 Aug 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पत्र अपलोड किया, जोकि वायरल हो गया। इसमें उन्होंने अपने बेटे और बेटी की पढ़ाई की फीस न जमा कर पाने के कारण अपनी किडनी बेचने की बात कही है।
विज्ञापन

व्यक्ति ने बताया कि एक दशक पहले तक वह रोजा मंडी में एक आढ़त पर मुंशी थे। बाद में मंडी में किराए की दुकान लेकर अनाज खरीदने व बेचने का काम शुरू किया। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान काश्तकारों ने उनकी काफी रकम दबा ली। इससे उन पर बड़े व्यापारियों का कर्ज हो गया। मन में कई बार आत्महत्या का ख्याल आया, लेकिन बच्चों को देखकर ऐसा नहीं किया। बेटी डिग्री कॉलेज में जबकि बेटा सीबीएसई माध्यम के कॉलेज में 12वीं में पढ़ रहा है। फीस जमा न होने के कारण बच्चों को कॉलेज व स्कूल से निकाल दिया गया। इसीलिए किडनी बेचने का पत्र सोशल मीडिया पर डाला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें