फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्रा की मौत के मामले में पिता ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी 10वीं की छात्रा यशी उर्फ नाव्या की मौत के मामले में उनके पिता शशिकांत शर्मा ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी भाभी बेटी को परेशान कर रही थी। मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए बेटी को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। स्कूल व रिश्तेदारियों में बेटी की बदनामी की गई। इस कारण बेटी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। सुसाइड नोट में भी बेटी ने मानसिक उत्पीड़न करने का जिक्र किया है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें