फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुसी, एक की मौत

Sat, 14 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक ट्रक में घुसी, एक की मौत
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर मुख्य हाइवे पर बदायूं की तरफ से आ रहे एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक घुस गई। इससे बाइक चला रहे नयागांव सहबेगपुर निवासी 35 वर्षीय भैयालाल की मौके पर मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठा गांव का ही अनूप घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल अनूप को जिला अस्पताल भिजवा दिया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने ट्रक चालक को दौड़ाकर मौके पर पकड़ लिया, जिसे पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। वहीं कस्बा में मुख्य बाजार में हुई सड़क दुर्घटना से मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भैयालाल अपने पिता राम सिंह का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी एक वर्ष पूर्व गुड्डी देवी हुई थी। इस दुर्घटना से उसकी पत्नी गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें