फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी को निलंबित करने के निर्देश

Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसडीम वंदना त्रिवेदी ने कस्बे की सदर बाजार में बिजली विभाग की ढिलाई के चलते खंभा न लगने के मामले का मौके पर जाकर मामले का निस्तारण करा दिया। इसके बाद उन्होंने दो वार्डों में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। वार्ड में गंदगी पाए जाने पर सफाई कर्मी गुड्डू को निलंबित करने तथा कूड़ादान रखा होने के बाद भी डिस्पोजल सामग्री सड़क पर डालने पर एक डाक्टर को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। सदर बाजार में रेडीमेड व्यवसायी छन्नू गुप्ता की दुकान के ऊपर स्थित कमरे में लगे एंगिल में बिजली के तार जुड़े हुए थे। व्यवसायी जीर्ण शीर्ण हो चुके इस कमरे की मरम्मत कराना चाहते थे। इसके लिए एंगिल हटाना जरूरी था, लेकिन बिजली विभाग वाले मामले को लगातार टाल रहे थे। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम मौके पर बुलाने पहुंचीं और एंगिल हटवाकर वहीं खंभा लगाने के निर्देश एसडीओ को दिए। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर नगर तथा प्रतापनगर में सफाई व्यवस्था देखी। यहां गंदगी पाये जाने पर सफाई कर्मी गुड्डू को निलंबित करने के आदेश दिए। जबकि प्रतापनगर में स्थित डॉ. आलोक कुशवाहा के नर्सिंग होम के सामने डिस्पोजल सामग्री रोड पर पड़ी पाये जाने पर नाराज जताई और नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें