फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसानाें को गन्ने में लगने वाले रोगों और बेहतर पैदावार की जानकारी दी

विज्ञापन
बंडा के गांव कढ़ेर चौरा में किसानों को गन्ना बांधने के बारे में बताते मिल के अ​धिकारी। स्रोत : 
विज्ञापन
पुवायां। बंडा के गांव मकसूदापुर स्थित बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल की ओर से टीम ने कई गांवों का भ्रमण किया। इसमें किसानों को गन्ने में लगने वाले रोगों और उनके बचाव के साथ ही बेहतर पैदावार करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

चीनी मिल के यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह ने टीम के साथ मंगलवार को ग्राम रामदेवरी, कढेर चौरा आदि का भ्रमण किया। टीम ने किसानों से मुलाकात करते हुए गन्ने को बांधने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गन्ना बांधने के लिए दो से तीन थालों को एक साथ मजबूत सुतली से बांधकर रोक दिया जाए। यह प्रक्रिया सितंबर और अक्तूबर के महीने में दोबारा करनी चाहिए।
अच्छी पैदावार लेने के लिए गन्ने को बांधने से नुकसान नहीं होता है और चूहे, सियार आदि से भी बचाव होता है। यूनिट हेड ने बताया कि किसानों को गन्ने में लगने वाले लोगों को पहचानने और उनसे बचाव के लिए भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी, कर्मचारी सहित तमाम किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें