फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली कटौती से परेशान किसानों ने उपकेंद्र घेरा

विज्ञापन
जैतीपुर में विद्युत उपकेंद्र पर जेई का घेराव करते उपभोक्ता। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
जैतीपुर। बिजली कटौती से परेशान होकर क्षेत्र के किसानों ने जैतीपुर विद्युत उपकेंद्र में पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने अवर अभियंता का घेराव कर सवालों की बौछार लगा दी। जेई ने तीन दिन में समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

किसानों के धान की रोपाई के समय भी आठ घंटे के बजाए मात्र चार घंटे बिजली मिल रही है। बिजली आने पर लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में मोटर न चलने से धान की फसल की सिंचाई तक नहीं हो पा रही। उन्हें महंगा डीजल खरीदकर फसलों को सींचना पड़ रहा है।
शेड्यूल के अनुसार, बिजली नहीं मिलने से शनिवार को किसान भड़क गए। कुआंडांडा, महमूदापुर कुनिया, खेड़ारठ, सुरजूपुर, शिवनगर आदि गांव के दर्जनों किसान जैतीपुर उपकेंद्र पहुंचे और अवर अभियंता नरेंद्र कुमार का घेराव कर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बिजली आपूर्ति की समस्या का निस्तारण कराने की मांग की। जेई ने तीन दिन में समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

-
पाली फीडर के गांवों को रोस्टर से मिलेगी बिजली
शाहजहांपुर। जलालाबाद विद्युत उपकेंद्र के 11 केवीए पाली फीडर की ब्रांच लाइनों को खोलकर शेड्यूल के अनुसार बिजली देने की तैयारी की गई है। एसडीओ ने रोस्टर तैयार करने के साथ लाइनमैन की नियुक्ति कर दी है। ग्रामीणों ने पाली फीडर से बेहतर बिजली नहीं मिलने की शिकायत की थी। ग्रामीणों की सहमति पर गांवाें की बारी-बारी से ब्रांच लाइनों का एक फेज खोलकर बिजली आपूर्ति का रोस्टर बनाया है।
एसडीओ पीसी सागर ने बताया कि खुटरिया, बरेंडा, भैंसटा ब्रांच लाइन को शनिवार शाम पांच बजे खोलकर अगले दिन शाम पांच बजे जोड़ी जाएगी। इसी तरह जसुआ, मुड़िया, पुरैना, जिगनेरा, हथेल ब्रांच 21 जुलाई को शाम पांच बजे खुलेगी और अगले दिन जोड़ी जाएगी। ऐसे में गांवों को शेड्यूल के अनुसार बिजली मिल सकेगी।

मीटर रीडर के पेच कसे
एसडीओ पीसी सागर ने शनिवार को मीटर रीडरों की बैठक ली। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में बिल नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जताई। कई रीडर ने बताया कि कुछ उपभोक्ता बिल नहीं बनने देते हैं। ऐसे में पीसी सागर ने उनकी सूची मांगी। कहा-नामों को विजिलेंस को देकर कार्रवाई कराई जाएगी।
-
लो-वोल्टेज की समस्या
अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के दिलावरगंज के लोग लो-वोल्टेज की समस्या से जूझने को मजबूर हैं। इसके चलते विद्युत चालित उपकरण भी नहीं चल पा रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

जैतीपुर में विद्युत उपकेंद्र पर जेई का घेराव करते उपभोक्ता। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें