फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्पष्टीकरण लिए बिना वेतन काटने की कार्रवाई पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
बीएसए से दिव्या गुप्ता से मिलकर ज्ञापन सौंपता शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए दिव्या गुप्ता से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों में पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन आदेश पर विभागीय अधिकारियों की ओर से शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बनाए जाने पर आपत्ति जताई गई। साथ ही शुक्रवार को विद्यालयों के औचक निरीक्षण करने पर अनुपस्थित मिले शिक्षकों, शिक्षामित्रों से बिना स्पष्टीकरण लिए ही कार्रवाई किए जाने को अविधिक करार दिया गया।
विज्ञापन


बीएसए को अवगत कराया गया कि डिजिटल कार्य में कई व्यावहारिक विसंगति होने और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के सात साल में भी शासन के निस्तारित न किए जाने से शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों में नाराजगी है। इस वजह से वे आदेश के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन चला रहे हैं।
बताया गया कि ब्लॉक सिंधौली, पुवायां व बंडा में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित जिन शिक्षकों का वेतन व मानदेय रोका गया उनमें से अधिकतर अपने खंड शिक्षा अधिकारी के आदेश पर जल जीवन मिशन के तहत खंड विकास अधिकारी पुवायां के यहां प्रशिक्षण लेने गए थे।
विज्ञापन

कुछ शिक्षक व शिक्षामित्र खराब मौसम के कारण विलंब से उपस्थित हो सके। ऐसे में बिना कारण जाने कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए थी। मांग की गई कि वेतन-मानदेय रोकने का आदेश निरस्त किया जाए। इसके साथ ही परिषदीय विद्यालयों का संचालन समय सुबह 7:30 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मगरे लाल, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य, अटेवा के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रांतीय एससी एसटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, एससी/एसटी बेसिक टीचर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर सिंह, यूटा के जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें