फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली कटौती से परेशान किसानों ने उपकेंद्र का किया घेराव

विज्ञापन
जैतीपुर में उपकेंद्र का घेराव करते किसान। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
जैतीपुर। भीषण गर्मी में गांवों में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली आने-जाने का कोई समय निश्चित नहीं होने से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इसके विरोध में मंगलवार को कई गांवों के किसानों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल मोहब्बतगंज कुआंडांडा, आलमपुर, सुरजूपुर, बिनौरा, खेड़ा बझेड़ा, गोगेपुर, बाखरपुर आदि गांवों के किसानों का कहना था कि बार-बार लाइन ट्रिप होने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं और घरों में पंखे, कूलर, फ्रिज आदि भी नहीं चल रहे हैं। अवर अभियंता राम सुरेश ने किसानों की बात सुनी और उन्हें यह आश्वासन देकर शांत किया कि तीन दिन में बिजली आपूर्ति में सुधार कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें