पुवायां। पुवायां मंडी में धान लेकर आए किसानों को प्रवेश के लिए टोकन न मिलने के कारण इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकारियों का तर्क है कि क्रय केंद्रों पर धान के ढेर लगे हैं, उनकी तौल कराने के बाद टोकन दिए जाएंगे।
सोमवार, मंगलवार और बुधवार को आई ट्राॅलियों को क्रय केंद्रों पर जाने के लिए टोकन नहीं मिलने से किसान परेशान रहे। किसानों ने कहा कि खराब मौसम के बाद भी अधिकारी टोकन देने में हीलाहवाली कर रहे हैं। जबकि सभी क्रय केंद्रों पर सही तौल हो तो किसानों को धान लेकर खड़ा रहना नहीं पड़ेगा। सोमवार को 20 किसानों को टोकन दिए गए थे, बुधवार को तीसरे दिन उनकी ट्रॉली मंडी के अंदर पहुंच सकी।
किसान नेता ने लगाया धांधली का आरोप
खुटार। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के तराई प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गिल ने धान खरीद में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सहकारी समिति नरायनपुर विक्रमपुर पर लगे धान खरीद केंद्र पर गए थे। उनका आरोप है कि केंद्र पर केवल बैनर टंगा था और वहां धान की खरीद नहीं हो रही थी। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। संवाद
खराब मौसम के बाद भी किसान कतार में लगे हैं। धान खरीद को लेकर हाल बेहद खराब हैं।
- रामादीन, निवासी रेहरिया पुवायां
सोमवार से कतार में लगे हैं। हमसे पीछे लगी ट्राॅलियों को आगे निकालकर एंट्री दे दी गई।
- सुरजीत सिंह, मुड़िया वैश्य पुवायां
-
पुवायां मंडी में क्रय केंद्रों पर धान के तमाम ढेर लगे थे। मौसम खराब होने के कारण ट्राॅलियों में भरे धान के टोकन रोके गए थे और खुले मैदान में पड़े धान की तौल कराई गई। इस कारण टोकन जारी नहीं किए गए हैं। बृहस्पतिवार से किसानों को टोकन जारी किए जाएंगे और उसी दिन धान की तौल भी करा दी जाएगी। वीडियो की जानकारी नहीं है।
- राकेश मोहन पांडे, डिप्टी आरएमओ शाहजहांपुर
पुवायां मंडी के बाहर धान भरी ट्रालियों की लगी लाइन। संवाद
पुवायां मंडी के बाहर धान भरी ट्रालियों की लगी लाइन। संवाद