फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कल बजाज चीनी मिल के धरना-प्रदर्शन में पहुंचेंगे वीएम सिंह

विज्ञापन
बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के गेट पर धरने पर बैठे किसान संगठनों के कार्यकर्ता - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। किसान नेता वीएम सिंह अब 12 दिसंबर के बजाय अब 13 दिसंबर को बजाज चीनी मिल मकसूदापुर पर चल रहे संगठन के धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। उधर, पिछले वर्ष के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर चल रहा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना शनिवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

मकसूदापुर स्थित बजाज चीनी मिल पर किसानों का पिछले वर्ष बेचे गए गन्ने का बकाया भुगतान की मांग को लेकर राकिमसं के कार्यकर्ताओं ने चार दिसंबर से मिल गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। पांच दिसंबर को मिल का मेन गेट बंद कर गन्ने की तौल बंद करा दी गई थी। बाद में मिल प्रबंधन ने दूसरा गेट खोल कर तौल शुरू कराई थी। इसके बाद से धरना प्रदर्शन लगतार जारी है। किसान संगठनों ने 11 दिसंबर को मिल का पेराई कार्य ठप करने की घोषणा की थी।
शनिवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने तौल बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ किसानों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि तौल जारी रहनी चाहिए, जिससे वह गन्ने का खेत खाली कर गेहूं की बुवाई कर सकें। इसके बाद तौल ठप कराने का मामला स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

राकिमसं के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि संगठन के मुखिया वीएम सिंह 12 दिसंबर को धरना स्थल पर आने को थे, लेकिन किसी कारणवश अब वह 13 दिसंबर को आएंगे। उन्होंने कहा मिल अधिकारी किसानों से गन्ना लाने को कह रहे हैं, लेकिन भुगतान कब देंगे यह नहीं बता रहे हैं। शनिवार को धरना स्थल पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। भुगतान नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें