फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का घेराव करने पहुंचे भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता

विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन करते भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता । सं? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 17 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। शुक्रवार को सभी कार्यकर्ता दोपहर बाद कलक्ट्रेट में डीएम का घेराव करने पहुंचे, उनकी गैरमौजूदगी में एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी से वार्ता की गई। समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने पर सभी लौट गए है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत डींगुरपुर में सस्ते गल्ले की दुकान का आवंटन दोबारा खुली बैठक में कराने, थाना सिंधौली के महुलिया मुंडी में भाकियू कार्यकर्ता प्रतिपाल व श्रीराम के खेत में कब्जा करने वालों को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। एसपी एस. आनंद से वार्ता कर जलालाबाद के कोना याकूबपुर निवासी भाकियू के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम किशोर अग्निहोत्री के ऊपर हुए जानलेवा हमला करने के मामले का समाधान कराने को आश्वस्त है।
इसके अलावा अन्य सभी मांगों पर विचार कर निस्तारण कराया जाएगा, जिसका आश्वासन मिला है। जब तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा। जिला महासचिव राशिराम वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुखवीर सिंह, तहसील उपाध्यक्ष अमनदीप, प्रद्युमन सिंह, संतोष कुमार, सतेंद्र कुमार, श्याम किशोर अग्निहोत्री, ओमवीर सिंह, सोनपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें