फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां और बंडा में टोल प्लाजा के विरोध में उतरे किसान

Tue, 19 Dec 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने लिए आते हुए किसान। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां-बंडा और पुवायां-शाहजहांपुर के बीच एक ही हाईवे पर जिले की सीमा में दो टोल प्लाजा बनाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारियों ने हुंकार भरी। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पुवायां से बंडा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा बनाया गया है। वहीं, शाहजहांपुर और पुवायां के बीच महानंदपुर के पास भी टोल प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है। आसपास के किसानों और अन्य लोगों को रोजाना इन टोल प्लाजा से गुजरना पड़ेगा। ऐसे में उन पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव, राजू गुप्ता, रामसनेही, मोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें