फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओटीएस में मनमानी का आरोप, व्यापारियों का प्रदर्शन

Tue, 19 Dec 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता विद्युत को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना में शासनादेश की अवहेलना का आरोप लगाकर व्यापारियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ के नेतृत्व में व्यापारियों ने अधीक्षण अभियंता अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपा। बताया कि वर्तमान में शासन की ओर से लागू की गई ओटीएस योजना के तहत बकाया बिलों के भुगतान में विद्युत बिलों को संशोधित कराकर लाभ दिया जाना है। विभागीय कर्मचारी अपने कंप्यूटर में पहले से ही अशुद्ध बिल की राशि को आधार मानकर उसी राशि का भुगतान करा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा करवा रहे हैं। यह विद्युत निगम के कर्मचारियों की मनमानी है। व्यापारियों ने मांग की है कि विभाग से दलालों को हटाया जाए। इस दौरान जसविंदर सिंह, तिलकराज भोला, जितेंद्र शुक्ला, अजय मोहन, रमेश चंद्र शुक्ला, शकील अहमद ओमबाबू सराफ, अनीस खां, अनवार खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें