फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनापुर और रामपुर कलां में बिजली को लेकर धरना और प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मंगलवार से रामपुर कलां के बिजली उप केंद्र पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर किसानों से मंजीत सिंह ने कहा कि लो वोल्टेज के कारण नलकूप के मोटर नहीं चल रहे हैं। रामपुर बिजली उपकेंद्र को अन्य उप केंद्रों के बराबर बिजली दी जानी चाहिए। उदरा फीडर की लंबाई कम की जानी चाहिए। जेई रामऔतार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि यह समस्या उनके स्तर की नहीं है। लो वोल्टेज की दिक्कत बड़ा गांव बिजली उपकेंद्र से है। वह लो वोल्टेज की समस्या का निदान नहीं करा सकते हैं। इसके बाद किसानों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। इस दौरान तमाम किसान मौजूद रहे।
लो वोल्टेज से परेशान किसानो ने घेरा बिजली उपकेंद्र
शाहजहांपुर। लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान किसानों ने मदनापुर के बिजली उपकेंद्र पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने लो वोल्टेज की समस्या को उठाया। किसानों की भीड़ को देखकर पुलिस बल तैनात कर दिय गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को किसानों ने बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। किसानों ने जोरदार तरीके से नारे लगाए। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच कर्मचारियों और ग्रामीणों की वार्ता कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि लो-वोल्टेज के कारण उनके मोटर फुंक रहे हैं, इस कारण किसानों के खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल सूख रही है। कर्मचारियों ने समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें