फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आश्वासन पर किसानों ने किया धरना समाप्त

Fri, 13 Nov 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निगोही। गन्ना मूल्य वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर डालमिया चीनी मिल के गन्ना कार्यालय पर चल रहा किसानों का धरना बुधवार देर रात समाप्त हो गया। तहसीलदार तिलहर और मिल अधिकारियों की ओर से मांगों के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया।
बुधवार को गन्ना किसानों ने मिल के गन्ना कार्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। किसानों ने नारेबाजी करते हुए गन्ना लेकर मिल में जाने वाले दोनों गेट बंद कर दिए थे। मिल प्रबंधन और किसानों के बीच कई दौर की वार्ता विफल होने के बाद रात नौ बजे तहसीलदार तिलहर आदेश कुमार श्रीवास्तव, गन्ना महाप्रबंधक आशीष बंसल और गन्ना प्रबंधक डीसी शर्मा धरनास्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद मिल अधिकारियों ने मांगों का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि किसानों से वार्ता सकारात्मक रही। मिल अधिकारियों ने जल्द समस्याएं दूर करने का भरोसा दिया है। बोनस के मामले में भी वार्ता की जाएगी। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सत्यपाल सक्सेना, रवि सिंह, इस्लाम खां, विनीत सिंह, विनोद कुमार, अनुज तोमर, रामलड़ैते, अनुराग पांडेय, सुल्तान खां और मुनेेंद्र सिंह समेत किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें