फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कटरा में यूरिया न मिलने पर किसानों का हंगामा

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा साधन सहकारी समिति में पहुंचे आक्रो​शित किसान। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। साधन सहकारी समिति पर यूरिया के लिए किसानों ने हंगामा काटा। बाद में सचिव ने सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से ही यूरिया लेने के लिए मीरानपुर कटरा की साधन सहकारी समिति पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हो गए। कई घंटे के इंतजार के बाद भी जब किसानों को खाद नहीं मिली तो उनका आक्रोश भड़क गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला उपाध्यक्ष दिनेशचंद्र सक्सेना, सुरेंद्र कुमार गंगवार, बंधुलाल, वृंदावन कुमार, दीनानाथ गंगवार, दीनदयाल, मूलचंद, मंगली, धर्मपाल, बाबूराम, प्रेम कुमार, प्रतिपाल आदि किसानों ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

कई दिनों से वे लोग यूरिया के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं। यूरिया होने के बावजूद नहीं दी जा रही है। साधन सहकारी समिति के सचिव श्रीपाल ने किसानों से बात की। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को खाद दी जाएगी। सचिव के आश्वासन पर गुस्साए किसान शांत हुए। समिति में किसानों की भीड़ कम होने पर शाम को खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें