फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आग से फसल की सुरक्षा के लिए किसानों को किया सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता अमित चौधरी ने क्षेत्र के ऐसे सभी किसानों को खेतों में तैयार गेहूं समेत अन्य फसलें आग से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है, जिनके खेतों से होकर बिजली की लाइनें निकली हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रबी फसलें पकने के दौरान आंधी-तूफान और बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाएं भी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में जर्जर विद्युत लाइनें टूटने से खेत-खलिहानों में आग लगने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए जिन किसानों के खेतों से विद्युत लाइन गुजर रही है, वह आग से फसल बचाने को सतर्क रहें।
जेई ने कहा कि यदि लाइन के तार जर्जर अथवा ढीले हो गए हों, तो इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पर अवश्य दें। सूचना मिलने पर संबंधित विद्युत लाइनों के सुधार का जरूरी काम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें