फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में पशु को ले जा रहा था किसान, हत्या की आशंका की सूचना पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
पशु पकड़े जाने पर गांव जेबा में जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव जेबा में पशु को मारे जाने की आशंका की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। जांच में पाया गया कि एक किसान ने गाय को पालने के लिए पकड़ा था।
विज्ञापन

सिंधौली के गांव आलमपुर निवासी छोटे पुवायां के गंगाई आए थे। छोटे ने पुलिस को सूचना दी कि गांव जेबा में एक गाय को कुछ लोग वाहन पर लाद रहे हैं। आशंका जताई कि लोग पशु को मारने के लिए कहीं ले जा रहे हैं। थाना प्रभारी रवि करन सिंह थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंचे।
उधर हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ता भी जेबा पहुंच गए। जांच में सामने आया कि गाभिन छुट्टा गाय को लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव महोलिया निवासी सतपाल सिंह पालने के लिए ले गए हैं। पुलिस सतपाल सिंह के घर पहुंची और गाय को देखने के बाद उनके बयानाें का वीडियो बनाकर लौट आई। थाना प्रभारी ने बताया कि छोटे ने गलत सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें