फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक किसान ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजन के मुताबिक वह बेटियों की शादी को लेकर तनाव में रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के शहबाजनगर निवासी हेतराम (40) पत्नी और छह बच्चों के साथ गांव में रहकर खेतीबाड़ी करके अपना गुजारा करते थे। परिजन के मुताबिक हेतराम के जमीन कम थी और खर्च ज्यादा था। तीन बेटियां शादी करने लायक हैं। आमदनी का दूसरा कोई साधन नहीं होने से वह तनाव में रहते थे। इसके चलते शराब भी ज्यादा पीने लगे थे। घरवालों ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन हेतराम ज्यादा बात नहीं करते थे। शुक्रवार रात हेतराम अधिक शराब पीकर घर पहुंचे और बिना खाना खाए अपने कमरे में जाकर लेट गए। घर के बाकी सदस्य भी खाना खाकर सो गए। रात में करीब एक बजे हेतराम के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो घरवालों की नींद खुली। पत्नी मीना देवी दौड़कर उनके कमरे में पहुंची तो हेतराम लहूलुहान हालत में पड़े थे। उनके ठोड़ी के नीचे गोली लगी थी और पास ही बंदूक पड़ी थी। यह नजारा देखकर मीना की चीख निकल गई। उनके घर में कोहराम मचा तो पड़ोस के लोगों की नींद खुल गई। घरवालों ने हेतराम को उठाकर अस्पताल ले जाना चाहा लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। परिजन ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
हेतराम शराब अधिक पीता था। कमाई ज्यादा थी नहीं। घर में तीन-तीन बेटियां शादी करने को हैं। इससे तनाव में रहता था। शुक्रवार रात उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से ठोड़ी के नीचे गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। - अशोकपाल, प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें