फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फसल की सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत

Thu, 18 Apr 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अर्जुन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खेत में मक्के की फसल की सिंचाई कर रहे गांव पहरुआ निवासी मीरपाल राठौर के 25 वर्षीय पुत्र अर्जुन की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

रामगंगा के कटान से प्रभावित पहरुआ गांव में बुधवार सुबह अर्जुन खेत में मक्के की फसल की सिंचाई करने के लिए गए हुए थे। उनके पड़ोस में ही नीरज सिंह का खेत है। अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीरज के खेत गिर गया। उस समय बिजली आपूर्ति चल रही थी।
पशुओं से बचाव के लिए लगाए गए तारों से हाईटेंशन लाइन छू गई। इधर, खेत में पानी के बीच खड़े अर्जुन को करंट ने चपेट में ले लिया। कुछ देर में उनकी मौत हो गई। सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। तुरंत ही बिजली आपूर्ति को बंद कराया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

-
एक साल पहले हुई थी शादी
-अर्जुन की एक साल पहले अनीता से शादी हुई थी। उसकी दो माह की एक बच्ची है। पिता मीरपाल की दो वर्ष पहले दुर्घटना मे मौत हो चुकी है। पुत्र की मौत से मां रेशमा का रो-रोकर बुरा हाल है।

अर्जुन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें