कस्बे की नई बस्ती का जाने वाला मार्ग ऊबड़-खाबड़ होने की वजह से रास्ते में पानी भर जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। इस समस्या से निजात दिलाने केलिए प्रधान से कई बार रास्ते में मिट्टी डलवाने को कहा गया, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। आखिर में परेशान होकर ग्रामीणों ने पानी के बीच खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में जावेद खां, नसरूदीन, पप्पू खां, मुन्ना खां, चुन्ने खां, मोरपाल, रमेश, वीरपाल, मोनू यादव, कल्लू यादव आदि शामिल रहे।