फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्पदंश से किसान की मौत झाड़-फूंक में उलझे रहे परिजन

विज्ञापन
अजयवीर का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन  - फोटो : 1
विज्ञापन
जैतीपुर। ग्राम बझेड़ा भगवानपुर निवासी किसान अजयवीर (32) की सर्पदंश से मौत हो गई। समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी हालत बिगड़ती गई, जबकि परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लगे रहे।
विज्ञापन

पिता ओमपाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे अजयवीर खेत में बाजरा की फसल देखने गए थे। इसी दौरान किसी सर्प ने उन्हें डस लिया। घर लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को सर्पदंश का अंदेशा हुआ, लेकिन वे उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय आसपास के गांवों और कस्बों में झाड़-फूंक कराने के लिए भटकते रहे। बृहस्पतिवार को दिनभर घर पर भी झाड़-फूंक कराई गई।
देर शाम हालत गंभीर होने पर परिजन अजयवीर को सीएचसी जैतीपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अजयवीर छह भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी मौत से मां कांता देवी और पत्नी अलका का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे रामफूल, राजकमल और दो बेटियां अनामिका व तन्नू हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सजर ने बताया कि सांप के डसने पर तत्काल अस्पताल लाना चाहिए। समय गुजरने के साथ जान संकट में पड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें