फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निजी नलकूप में उतरा करंट, चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
पुवायां के गांव भूड़ा मैनारी के सुरेशपाल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां। सिंचाई करते समय निजी नलकूप में करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर गांव भूड़ा मैनारी निवासी सुरेशपाल यादव (42) की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरेशपाल के पुत्र पवन कुमार यादव ने बताया कि 18 जून को उनके पिता खेत पर नलकूप से गन्ने की सिंचाई कर रहे थे। रात लगभग आठ बजे किसी कारण से करंट लग जाने से उनके पिता बेहोश होकर गिर गए। खेत के पास से गुजर रहे गांव बगड़ेर से एक व्यक्ति ने सुरेशपाल को पड़ा देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी पाकर परिजन खेत पर पहुंचे और सुरेशपाल को सीएचसी लाए। सीएचसी पर डॉक्टर के जवाब देने के बाद परिजन सुरेशपाल को एक निजी अस्पताल ले गए। बाद में सुरेशपाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के दो पुत्र और पत्नी हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें