फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झटके से कंबाइन से गिरे किसान की पहिये से कुचलकर मौत

विज्ञापन
महेंद्र कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बंडा। धान की कटाई के दौरान कंबाइन में अचानक झटका लगने से सीढ़ी पर खड़े गांव इंदलपुर निवासी महेंद्र कुमार (42) की नीचे गिरकर पहिये के नीचे आने से कुचलकर मौत हो गई। परिजन उन्हें बंडा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, महेंद्र कुमार शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे खेत पर धान की कटाई करा रहे थे। वह कंबाइन पर चढ़ने वाली सीढ़ी पर खड़े थे। इसी दौरान अचानक कंबाइन में झटका लगा और वह नीचे गिर गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह कंबाइन के पहिये की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद परिजन उन्हें लेकर बंडा सीएचसी पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव देखते ही मां सोमवती, पत्नी पूनम देवी, बेटे सौरव, अनीश और बेटी योगेंदरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि महेंद्र के बड़े भाई रामखिलावन भी आठ अगस्त से लापता हैं। वह गोमती नदी किनारे भैंस चराने गए थे, जिसके बाद उनका पता नहीं चला। एक के बाद एक दो भाइयों से जुड़े हादसे और परेशानी से पिता रामेश्वर बेसुध हैं। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

महेंद्र कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें