फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में धान की तौल न होने पर किसान ने खाया जहर, सचिव और ठेकेदार गोदाम बंदकर भागे

Thu, 27 Nov 2025 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में सरकारी खरीद केंद्र पर धान की तौल न होने से आहत किसान ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने किसान को अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही में तीन दिन से धान बेचने के लिए परेशान प्रवेश सिंह ने बृहस्पतिवार को बछूली क्रय केंद्र पर जहर खा लिया। उसके जहर खाने पर सचिव और ठेकेदार गोदाम बंद कर भाग गए। परिजनों ने प्रवेश सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
गांव ढकिया तिवारी के रहने वाले प्रवेश सिंह के चाचा चंद्र प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि पांच नवंबर को 347 क्विंटल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। धान बेचने के लिए पिछले तीन दिनों से बछूली धान क्रय केंद्र के चक्कर भी लगा रहे थे लेकिन तुलाई नहीं की जा रही थी। प्रवेश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह फिर से क्रय केंद्र पहुंचे। वहां पर मौजूद सचिव अनूप कुमार ने तौल करने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर प्रवेश की काफी देर तक सचिव की बहस होती रही। 

इस बीच प्रवेश ने साथ लाया जहर खा लिया। जब उनकी हालत बिगड़ी तो वहां मौजूद किसानों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन उनको लेकर सीएचसी पहुंचे। सचिव और ठेकेदार गोदाम में ताला डालकर भाग गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने बताया कि मरीज की हालत खतरे के बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें