फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रह खराब बताकर किसान से एक लाख रुपये की ठगी

Wed, 23 Apr 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में ठगी का ​शिकार बंडा  के  राजपूत मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। चाचा को खेत का ठेका देने आए किसान से दो ठगों ने ग्रह खराब बताकर एक लाख से अधिक रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

बंडा के गांव बंडी निवासी राजपूत मिश्रा ने अपने पुवायां निवासी चाचा हरनाम मिश्रा का खेत ठेके पर ले रखा है। मंगलवार को घर से एक लाख सात हजार 65 रुपये थैले में रखकर चाचा को देने आए थे। टेंपो से उतरने के बाद राजीव चौक पर पुलिस के पिंक बूथ के पास एक ठग उनको मिल गया। नेत्र परीक्षण का शिविर लगने के स्थान के बारे में पूछा।
राजपूत ने बताया कि वह बाहर रहते हैं और उनको जानकारी नहीं है। इस बीच ठग का साथी भी आ गया। राजपूत से कहा कि उनके माथे की लकीरें बता रही हैं कि उनका समय ठीक नहीं चल रहा है। इस बीच पहले मिले ठग ने अपने साथी से कहा कि उसके पास थैले में दो लाख रुपये हैं, वह उसका थैला पकड़ ले।
विज्ञापन

ठग ने साथी को थैला दे दिया और कुछ दूर जाकर लौट आया। इसके बाद दोनों ठगों ने राजपूत से कहा कि वह थैला उनको देकर कुछ चलें, जिससे वह तंत्र-मंत्र से उसके बुरे ग्रह ठीक कर देंगे। राजपूत ने रुपये वाला थैला दे दिया और कुछ दूर जाकर वापस लौटे तो ठग खिसक लिए।
विज्ञापन

ठगी का एहसास होते ही राजपूत ने शोर मचाया तो तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। किसी ने पुलिस को जानकारी दी। केवल सौ मीटर दूर थाने से पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और राजपूत मिश्रा से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। ठगों का पता लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें