फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में डीएपी नहीं मिलने से परेशान किसान ने की खुदकुशी की कोशिश, समिति के पंखे पर डाला फंदा

Wed, 29 Oct 2025 05:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में गेहूं की बोवाई का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। इससे किसान परेशान हैं। औदापुर सहकारी समिति पर कई चक्कर काटने पर भी डीएपी नहीं मिलने से परेशान किसान ने गले में फंदा डालकर खुदकुशी का प्रयास किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
समिति पर रस्सी लेकर पहुंचा था किसान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में गेहूं की बोवाई के लिए डीएपी नहीं मिलने के चलते औदापुर सहकारी समिति पर किसान ने पंखे में रस्सी डालकर खुदकुशी करने की कोशिश की। लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। कई दिन चक्कर लगाने के बावजूद उसे खाद नहीं मिल पा रही थी। पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि औदापुर समिति कार्यालय के पास डीएपी नहीं मिलने से परेशान किसान ने पंखे में रस्सी डालकर गले में फंदा डालकर उसे अपने हाथों से कसने का प्रयास किया। आसपास खड़े किसानों ने कई बार उसके गले से फंदा निकाला। 

आरोप: छोटे किसानों को नहीं मिल रही खाद
गले में फंदा डालने वाला किसान कह रहा है कि अधिकारी केवल सत्ता से संरक्षित लोगों को खाद दे रहे हैं और उसके जैसे निम्न वर्ग के छोटे किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इसीलिए वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में औदापुर समिति के कर्मचारियों ने वायरल हुए वीडियो के बारे में कुछ भी कहने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं सुधरे हालात, खाद नहीं मिलने पर मायूस होकर लौटे किसान
औदापुर समेत कांट और कौढ़ा की सहकारी समितियों पर खाद के लिए बुधवार को भी सुबह से दोपहर तक किसानों की कतार लगी रहीं। खाद नहीं मिलने पर काफी संख्या में किसान मायूस होकर घरों को लौट गए। किसानों का कहना है कि उन्हें एक सप्ताह से खाद नहीं मिली है और इसके लिए समिति कार्यालय जाने पर लगातार टाला जा रहा है। कई किसानों के आधार कार्ड और खतौनी प्रपत्र जमा करा लिए गए, लेकिन दोपहर बाद तक खाद नहीं मिल सकी।

रावतपुर के दिव्यांग जुनैद ने बताया कि खतौनी और आधार कार्ड एक दिन पहले जमा करके आज खाद लेने जाने पर समिति के कर्मचारी ने उनका आधार कार्ड फेंक दिया। हठीपुर कुर्रिया के लाल सिंह के अनुसार चार दिन से चक्कर काटने पर भी खाद दिए बगैर समिति पर उनका आधार कार्ड लौटा दिया गया।

एआर कोआपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर हम खुद गए। फांसी लगाने की कोशिश करने वाला युवक नशे का आदी है। जांच में पता चला कि इनके परिवार को 17 बोरी डीएपी दी गई है। लोगों के उकसाने पर पंखे में रस्सी डालने की कोशिश की। समितियों पर ऐसे व्यक्तियों की निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें