फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधवा से विवाह करने पर परिवार को गांव से निकाला

Thu, 25 Jul 2024 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे पीड़ित परिवार। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधवा महिला से प्रेम विवाह करने पर शादी करने वाले युवक के परिजनों को गांव से निकाल दिया गया। पीड़ितों ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार को पीड़ित कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव नगला बनवारीपुर निवासी ग्रामीणाें ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र देते हुए बताया कि उनके परिवार के एक युवक ने गांव के एक परिवार की विधवा महिला से कोर्ट मैरिज कर ली थी। युवक उनके साथ गांव में नहीं रहता है। इसके बाद भी महिला के परिवार के लोगों ने उनके परिजनों को घर से निकालकर भगा दिया। घरों में ताला लगा दिया। ग्रामीणों के मुताबिक उनके पशु गांव में ही मकानों में भूखे प्यासे बंद हैं। उनके घर में रखे जेवर और सामान को लूट लिया गया। इसकी शिकायत थाने में करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित अनुसूचित जाति के हैं। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धरने पर बैठने वालों में दाताराम, सुधांशु पाल, मनोज, रामसनेही, नीलम देवी, रंजीत, दीपांशु, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें