फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 12 घंटे में 105 एमएम हुई बारिश, फिर से झमाझम के आसार

Thu, 25 Jul 2024 03:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पिछले 12 घंटे में 105 मिलीमीटर बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जुलाई में अब तक 426 एमएम बारिश हो चुकी है, जो पिछले तीन साल में अब तक सर्वाधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार रात से सुबह आठ बजे तक 59.2 एमएम और बुधवार दोपहर में 46 एमएम बारिश दर्ज की गई। 12 घंटे में कुल 105.2 मिली मीटर बारिश हुई। उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 2021 में 285, 2022 में 74 और 2023 में 319 एमएम बारिश हुई थी। 2019 में 485 एमएम बारिश हुई थी। 2020 में 431 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
जुलाई में औसतन बारिश 327 मिलीमीटर होती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


धान और गन्ने की फसल के लिए बारिश फायदेमंद
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया था कि जो क्षेत्र बाढ़ग्रस्त थे, उनमें धान की फसल नष्ट हो गई थी। लोगों ने फिर से धान की रोपाई शुरू की है। उनके लिए बारिश फायदेमंद हैं। इसके साथ ही जहां बाढ़ का असर नहीं था। वहां गर्मी की वजह से धान, गन्ना और उर्द और सब्जियों आदि के लिए बारिश लाभकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें