फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीवार ढहाने का विरोध करने पर गार्ड के परिवार को पीटा, दो घायल

Sun, 15 Nov 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर में निर्माणाधीन दीवार को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने गार्ड के परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और निर्माणाधीन दीवार ढहा दी। ईंट लगने से गार्ड और उनकी बेटी घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई के बजाय उनके बेटे को थाने में बैठाने का आरोप लगाया है।
गांव निवासी समीउल्ला ने बताया कि उन्होंने अपने मकान की हद में दीवार बनवाई थी। इसको लेकर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उनसे विवाद करने लगे। आरोप है कि शनिवार को उन लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया और निर्माणाधीन दीवार पलट दी। इससे ईंट लगने से समीउल्ला और उनकी बेटी आसिफा घायल हो गईं। विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीउल्ला का आरोप है कि उन्होंने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनके बेटे को थाने में बैठा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग दीवार ढहाते और विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें