फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसे में घायल पशु चिकित्सक को हरियाणा ले गए घरवाले

विज्ञापन
बरेली के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर भर्ती चालक अनिल कुमार। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार की रात हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल मोबाइल वेटनरी यूनिट के डॉ. लक्ष्य सिंह को उनके परिजन बुधवार को बरेली के अस्पताल से अपने साथ हरियाणा लेकर चले गए। गंभीर रूप से घायल और वेंटिलेटर पर भर्ती सैजना गांव निवासी एंबुलेंस चालक अनिल कुमार गंगवार को अब तक होश नहीं आया है।
विज्ञापन

बीमार पशु की सूचना मिलने पर उसके इलाज के लिए जा रही मोबाइल वेटनरी यूनिट की एंबुलेंस हाईवे के किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल स्थानीय थाने के सिपाही हरियाणा निवासी विकास सांगवान की सोमवार रात बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गंभीर घायल पशु चिकित्सक और एंबुलेंस चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। बाद में दोनों को बरेली रेफर कर दिया गया था।
बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती डॉ. लक्ष्य सिंह के परिजन बुधवार को उन्हें अपने साथ हरियाणा लेकर चले गए। मोबाइल वेटनरी यूनिट के जिला समन्वयक डॉ. जितेंद्र गंगवार ने बताया कि पशु चिकित्सक का उनके परिवार वाले हरियाणा में ही इलाज कराएंगे।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. राजेंद्र प्रताप ने बताया कि पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. वीरेश गौड़ हादसे की रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर लेकर बुधवार को थाने गए, लेकिन प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि हादसे में मृत सिपाही के परिजनों की ओर से मिलने वाले प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
सीओ इशिका सिंह ने बताया कि मृत सिपाही के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बरेली के एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर भर्ती चालक अनिल कुमार। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें