फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समाधान दिवस में दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक के परिजन शनिवार को थाना दिवस में पहुंचे और मामले में दरोगा पर 20 हजार रुपया लेने का आरोप लगाया। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने आरोपी युवक का तत्काल चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसे न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने करीब एक सप्ताह पूर्व एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को आरोपी युवक के परिजन थाना दिवस में पहुंचे।
एसपी ग्रामीण के सामने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि युवक को करीब एक सप्ताह से पुलिस ने हिरासत में लेकर हवालात में रखा हुआ है। किसी आरोपी को 24 घंटे से अधिक समय तक नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने थाने में मौजूद संबंधित दरोगा व पुलिसकर्मियों से नाराजगी जताई। आरोपी युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराकर न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वहीं पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक को शुक्रवार को ही हिरासत में लिया गया था। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें