फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाली के विवाद में बुजुर्ग की मौत की बाद परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार

विज्ञापन
तिलहर के गांव मीरपुर माफी में विवाद की वजह बनी नाली काे देखते बीडीओ व अन्य। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। थाना तिलहर क्षेत्र के गांव मीरपुर माफी निवासी शिवराज सिंह (60) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, पांच अगस्त को नाली के पानी के निकास को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि राजस्व टीम ने तालाब और पानी के निकास की जांच आरोपियों से मिलकर की। नाली का निकास बंद होने के कारण विवाद के करीब एक माह बाद शिवराज की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत के बाद शिवराज के पुत्र राजेश ने गांव के शिशुपाल, सुजान सिंह, रामलड़ैते, धर्म सिंह और नरेंद्र के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की तहरीर पुलिस को दी। परिजनों ने तिलहर थाने के एक दरोगा और पूर्व प्रभारी निरीक्षक पर विपक्षी पक्ष से दो लाख रुपये लेकर शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। आरोपों की जांच की मांग को लेकर उन्होंने अंतिम संस्कार रोक दिया।
बृहस्पतिवार को सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पंकज सिंह, बीडीओ अमित सिंह, राजस्व टीम और सीओ विदुष सक्सेना पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। परिजन स्थायी जल निकासी और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। दोपहर करीब दो बजे राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी से नाली के पानी का निकास कराया। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि दरोगा और पूर्व प्रभारी निरीक्षक पर रुपये लेने के आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें