फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से व्यक्ति की मौत: परिजन बोले- दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर पीटा था; कार्रवाई न होने पर भड़के

Sat, 09 Nov 2024 02:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: जलालाबाद में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर उन्हें पीटा था। इससे आहत होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो परिजन भड़क गए। जाम लगाकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद के मोहल्ला गौसनगर निवासी विनोद (50) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं करने पर नाराज परिजनों ने शनिवार को शाहजहांपुर रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह शांत कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


बुधवार को विनोद के जहर खाने के बाद हालत खराब होने पर बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। उनकी पत्नी सरोजनी ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके पति विनोद नलवाली गली स्थित एक बर्तन की दुकान में कई वर्षों से काम करते थे। एक नवंबर को दुकान स्वामी ने पति को अपने घर पर बुलाया और दुकान से सामान चोरी करने का आरोप लगाकर मारपीट की। उनकी वीडियो बनाई। 

पिटाई से आहत होकर खाया जहर 
कई कागजों पर जबरिया साइन करवा लिए थे। चोरी के सामान के एवज में जल्द ही चार लाख रुपये लाकर देने को कहा। इससे आहत होकर विनोद ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं करने पर परिजन ने थाने में जाकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद परिजन ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे के बाद जाम को खुलवाया गया। जलालाबाद के थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें