फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंधी-बारिश में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबा परिवार, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
तिलहर में आंधी के चलते गिरा टिनशेड। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
तिलहर। जैतीपुर ब्लाॅक के गांव मौजमनगर उर्फ केसीनगला खुर्द में शनिवार देर रात तेज आंधी और बारिश के दौरान कौशलेंद्र का कच्चा मकान ढह गया और उसकी टिन उड़कर दूर जा गिरी। मकान ढहने से अंदर मौजूद कौशलेंद्र सहित उनकी पत्नी पुष्पा, बेटी अपेक्षा, पुत्र अर्पण और दस दिन का एक नवजात बेटा मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मलबे में दबे परिवार के लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन

कौशलेंद्र ने बताया कि उनके पिता का निधन हो चुका है। वह कच्चे मकान पर टिन डालकर उसी के नीचे परिवार सहित रहते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार सरकारी आवास और शौचालय के लिए आवेदन किया, लेकिन किसी योजना का लाभ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह किसी प्रकार की पैरवी या भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से उन्हें तत्काल राहत उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। तहसीलदार अजहर अंसारी ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेज कर जांच कराई जाएगी। पात्रता प्रमाणित होने पर कौशलेंद्र को आवास और शौचालय स्वीकृत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें