फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिजनों ने लगाया कॉफी मशीन कारीगर की हत्या का आरोप

विज्ञापन
सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मदनापुर थाना क्षेत्र के पेहना गांव में सोमवार रात शादी समारोह में काॅफी मशीन फटने के दौरान 30 वर्षीय कारीगर सुनील की मौत के मामले में पत्नी नीलम ने हत्या का आरोप लगाया है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में आए जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप को भी पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल लड़की पक्ष के एक युवक का बरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की रात गांव पेहना निवासी अंकित दीक्षित की बहन अनुष्का की शादी थी। शमशाबाद से आने वाली बरात का सभी लोग इंतजार कर रहे थे। रात करीब नौ बजे अचानक तेज आवाज के साथ काॅफी मशीन फट गई। मशीन के स्टील के टुकड़े काॅफी बना रहे कारीगर व वहां पर खड़े बझेड़ा ग्राम पंचायत के मंझरा कोठा मंझा निवासी सचिन के गर्दन व चेहरे में घुस गए।
इसके बाद जमीन पर गिरे दोनों युवकों को जलालाबाद सीएचसी लाया गया। यहां कारीगर को मृत घोषित कर दिया गया। शव की पहचान के लिए पुलिस ने फोटो को सोशल मीडिया ग्रुपों पर डाला। देर रात शव की पहचान मदनापुर कस्बा निवासी सुनील के रूप में हुई। सीएचसी पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े। पत्नी नीलम ने पति की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नीलम ने बताया कि पति को मदनापुर का ही ठेकेदार टेंट आदि लगाने के लिए ले गया था। टेंट लगाने में कोई कमी रह जाने पर ठेकेदार व टेंट मालिक से उसके पति की कहासुनी हो गई। मारपीट में सिर पर चोट लगने से पति की मौत हो गई। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, मंगलवार की सुबह नीलम परिजनों के साथ मुख्यालय पहुंचीं। यहां कलक्ट्रेट में बैठक ले रहे जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। बैठक से बाहर निकले एसपी राजेश द्विवेदी को परिजनों ने रोक लिया। पैनल से पोस्टमॉर्टम और रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने उन्हें मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


परिवार में छाया मातम
सुनील के पिता और उसके बड़े भाई की मौत हो चुकी है। घर में बुजुर्ग मां के अलावा उसकी पत्नी नीलम, दो बेटे तीन साल का कुणाल और एक साल का आरव हैं। घर का खर्च चलाने को सुनील सहालग में टेंट, लाइट लगाने और काॅफी बनाने का काम करता था। अन्य दिनों में वह मजदूरी करता था। उसकी मौत से घर में मातम छा गया है।

सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

सुनील का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें