फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संविदा कंपनी के पूर्व कर्मचारियों को भेज दिए फर्जी रिकवरी नोटिस, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। रोजा तापीय परियोजना के लिए कार्य कर रही शिवगंगा कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने खुद को तापीय परियोजना का कर्मचारी बताते हुए कंपनी के पूर्व कर्मचारियों को रिकवरी के फर्जी नोटिस भेज दिए। नोटिस मिलने पर कंपनी के कर्मचारियों ने काम रोका तो तापीय परियोजना के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तापीय परियोजना के मुख्य सुरक्षा अधिकारी मुनव्वर लतीफ ने आरसी मिशन थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि परियोजना के मानव संसाधन अधिकारी ने अवगत कराया है कि कार्य कर रही संविदा कंपनी शिवगंगा कंस्ट्रक्शन के पूर्व कर्मचारियों को रिकवरी के लिए अवैध नोटिस भेजे गए हैं। इससे कंपनी के कर्मचारी भयभीत हो गए और उन्होंने कार्य करने से इन्कार कर दिया।
जांच में पता चला कि यह नोटिस शिवगंगा कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत पूर्व कर्मचारी संजीव कुमार सिंह ने ही खुद को तापीय परियोजना का कर्मचारी बताकर जारी कर दिए हैं। इससे परियोजना को आर्थिक नुकसान होे गया। अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें