फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वित्त मंत्री के नाम से आवास योजना में गड़बड़ी की फर्जी शिकायत, रिपोर्ट

Wed, 27 Nov 2024 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसडीएम को डाक से वित्त  मंत्री के नाम वाला यही पत्र प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चिनौर में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपात्रों को देने के आरोप में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नाम से एसडीएम को डाक से किसी ने पत्र भेज दिया। जांच लेखपाल को दी गई। शक होने पर मंत्री से उन्होंने बात की तो राज खुल गया। उनकी तहरीर पर थाना सदर बाजार में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


नौ सितंबर को एसडीएम सदर को डाक के माध्यम से पत्र मिला था। पत्र खोलने पर शिकायतकर्ता के रूप में सुरेश खन्ना निवासी दीवान जोगराज का नाम दर्ज था। उनका मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ था। पत्र में तीन वर्षों से प्रधानमंत्री आवास योजना में खेल कर सरकारी धन की चोरी का आरोप लगाया गया है। एसडीएम ने लेखपाल गुरुप्रकाश सिंह को मामले की जांच साैंपी।

फर्जी पत्र प्रतीत होने पर लेखपाल ने मंत्री से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पिछले दिनों सुरेश खन्ना के यहां आगमन पर लेखपाल ने राजभवन स्थित आवास में जाकर उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन


मंत्री ने पत्र देखकर इसे फर्जी बताया। इसके बाद लेखपाल ने सदर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बीएनएस की धारा 319 (2) और 318 (4) के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोप है, मंत्री की छवि धूमिल करने, ठगी, धोखाधड़ी व रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों ने प्रार्थना पत्र दिया है।
-

11 लोगों पर लगाया सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

-एसडीएम के पास पहुंचे पत्र में पूर्व प्रधान गंगासागर समेत 11 लोगों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। बताया कि उन लोगों ने खुद को गरीब बताकर योजना के जरिये सरकारी धन को प्राप्त कर लिया, जबकि इनके पास पहले से लाखों की संपत्ति व पक्के मकान हैं। गंगासागर के पूर्व प्रधान होने के चलते जांच नहीं होती है। उन्होंने बार-बार इन्हीं लोगों को योजना का लाभ दिलाया है।

आरोप है कि योजना के नाम पर सरकारी धन प्राप्त करते हुए भूखंड खरीदे और उसी भूखंड पर फिर से सरकारी धन ले लिया। लेखपाल गुरुप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया पत्र फर्जी है। कोई शिकायतकर्ता सामने आए तो जांच कर अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।

-

महापौर और जितिन के नाम से भी की जा चुकी शिकायत

-चिनौर गांव के पूर्व प्रधान गंगासागर वर्मा ने बताया कि एक साल पहले भी वित्त मंत्री के नाम से ऐसी शिकायत की गई थी। इससे पहले महापौर और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के नाम से फर्जी पत्र देकर शिकायत की गई थी।



सारे आरोप निराधार हैं। राजनीतिक द्वेषभावना के चलते यह शिकायत की गई है। पत्र में लिखे नामों में आधे लोग किसान हैं। कोई शिकायतकर्ता भी सामने नहीं आता है।
विज्ञापन


गंगासागर वर्मा, पूर्व प्रधान



-



लेखपाल की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जाएगी। लेखपाल से भी विस्तार से जानकारी ली जाएगी।



पंकज पंत, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें