फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैज बने सोनू चौहान: शाहजहांपुर के मंदिर में अपनाया सनातन धर्म, कहा- अंतरात्मा की आवाज पर की 'घर वापसी'

Thu, 16 Apr 2026 04:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कालीबाड़ी मंदिर में फैज ने धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपनाया और अपना सोनू चौहान रख लिया। सोनू ने बताया कि यह फैसला उन्होंने अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा और विश्वास के आधार पर लिया है और उन पर कोई बाहरी दबाव नहीं है। 
विज्ञापन
कालीबाड़ी मंदिर में फैज (सिर पर रूमाल बांधे) व अन्य लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कालीबाड़ी मंदिर में बृहस्पतिवार को फैज नाम के युवक ने धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म अपना लिया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और शुद्धिकरण के बाद उन्हें सोनू चौहान नाम दिया गया। सोनू ने बताया कि यह घर वापसी उन्होंने अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा और अंतरात्मा की आवाज पर की है।

विज्ञापन

तिलहर कस्बा निवासी फैज ने कालीबाड़ी मंदिर पहुंचकर सनातन धर्म में अपनी आस्था व्यक्त की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया और अग्नि में आहूतियां दी गईं। इसके बाद गंगा जल से उनका शुद्धिकरण कराया गया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें सोनू चौहान नाम दिया। सोनू चौहान ने मां काली की मूर्ति के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन

भगवान शिव के प्रति है आस्था 
सोनू चौहान ने बताया कि उनकी भगवान शिव में पहले से ही गहरी आस्था रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला उन्होंने अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा और विश्वास के आधार पर लिया है और उन पर कोई बाहरी दबाव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर निर्माण के समय वे अयोध्या गए थे। हिंदूवादी नेता और सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी ने इस घर वापसी को विधि-विधान से संपन्न बताया। इस मौके पर दुर्गेश मिश्रा और संतोष कुमार भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें