शाहजहांपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह समिति की वार्षिक बैठक में अशोक अग्रवाल को फिर से अध्यक्ष चुना गया। सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी पर ही भरोसा जताते हुए जयंती समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का निर्णय किया गया।
अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का संदेश समाज में सहयोग, सेवा, समानता और आपसी भाईचारे का है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए समिति ऐसे कार्यक्रम आयोजित करेगी। जयंती के उपलक्ष्य में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं, उनके संचालन और समापन समारोह की रूपरेखा तैयार की गई।
सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी में डाॅ.संजीता अग्रवाल को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, गोपाल राम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, रवि अग्रवाल को सचिव, मनोज अग्रवाल, अमित गर्ग, अरविंद अग्रवाल को उपाध्यक्ष, दिव्यम अग्रवाल और प्राची अग्रवाल को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में रामचंद्र सिंघल, सुरेश सिंघल, हितेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल व अनिल अग्रवाल मौजूद रहे।