फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी से फिर भड़के भाजपाई

Thu, 12 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का कहना था यदि आरोपी को पुलिस पकड़कर जेल भेज देती तो यह हरकत पुन: नहीं होती। कार्यकर्ताओं के रूख को भांप एसडीएम ने उन्हे शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया, लेकिन कार्यकर्ताओं नेे शीघ्र कार्रवाई न होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बताते चले कि 30 जनवरी को हसनैन आलम के नाम से फेसबुक पर बनी आईडी पर देवी-देवताओं के अश्लील चित्र तथा भद्दी टिप्पणियां पोस्ट की गई थी। इसके बाद भाजपा के नगर उपाध्यक्ष गौरव राघव ने 31 जनवरी को हसनैन आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुुधवार को इसी आईडी से पुन: वही हरकत की गई, जिसे देख कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और दर्जनों की तादाद में ये लोग कोतवाली आ धमके, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर ये लोग नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे और एसडीएम जंगबहादुर यादव तथा सीओ अशोक सिंह का घेराव कर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओ का रूख भांप एसडीएम ने इस मामले में शीघ्र ही उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आंदोलन में ये कार्यकर्ता रहे शामिल
भाजपा के नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, उपाध्यक्ष गौरव राघव, सौरभ कुशवहा, आनंद सिंह, राकेश श्रीवास्तव, उदय कश्यप, आलोक शर्मा, सोनू दीक्षित, योगेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, पारूल सिंह, अवनीश सिंह, शिवकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें