फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले रूट पर बढ़ीं बसें, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़े फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भैयादूज पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने के मद्देनजर रोडवेज ने कई रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। बुधवार शाम से ही महिलाएं भाई को तिलक करने के लिए मायके जाने लगीं।
विज्ञापन

भैयादूज पर भारी भीड़ उमड़ने के कारण रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां की हैं। परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है। इनमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। एआरएम आरएम पांडेय ने बताया कि भैयादूज पर यात्रियों को तकलीफ न हो। इसके लिए दिल्ली, बरेली, लखनऊ और कानपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गईं हैं। इसके साथ ही लोकल रूट की बसों के फेरे भी बढ़ाए हैं। दिल्ली के लिए 60 बसें, बरेली के लिए चार, कानपुर के लिए दो तथा लखनऊ के लिए तीन बसें अतिरिक्त चल रही हैं। कुल मिलाकर 183 बसें चलाई जा रही हैं, इनमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा बसें दिल्ली के लिए चली हैं। लोकल रूट पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बसों के फेरे बढ़ाए हैं। पुवायां, जलालाबाद, कलान, तिलहर तहसीलों के सीमावर्ती गांवों से होकर बसें गुजरेंगी। यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सामान्य दिनों में जिस तरह से बसें चल रहीं थीं, वैसे ही भैयादूज पर भी चलेंगी। इनको किसी दूसरे रूट पर नहीं लगाया गया है। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, उस पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
भैया दूज पर रोडवेज कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि
परिवहन निगम की ओर से बिना छुट्टी लिए ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अगर कोई चालक-परिचालक रोज 300 किमी बस चलाएगा, उसको चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। नौ दिन उपस्थित रहने पर प्रतिदिन तीन सौ या इससे अधिक किमी का बस संचालन करने पर साढ़े तीन सौ प्रतिदिन के हिसाब से 3150 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं का अभाव
परिवहन निगम की ओर से भैयादूज को लेकर बसों की व्यवस्था करने का इंतजाम किए जाने का दावा किया जा रहा है लेकिन बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। बस अड्डे पर यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं हैं। जिस स्थान पर बसें खड़ी होती हैं, वहां पर टिन शेड तक नहीं पड़े हैं। पेयजल व्यवस्था के लिए बस अड्डा परिसर में दो हैंडपंप तथा इतने ही वाटर कूलर लगे हैं जिनसे हजारों की संख्या में उमड़ने वाले यात्रियों की प्यास बुझ पाना मुश्किल लगता है। बस अड्डा परिसर में शौचालय एक ही होने से भी यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें