फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक जोड़ी ट्रेनों के फेरों में विस्तार, एक जोड़ी नई गाड़ियों की समय सारिणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन के दौरान नियमित और विशेष ट्रेनों पर दबाव के कारण रेलवे ने विशेष ट्रेनों के फेरों में विस्तार किया है। राजगीर-आनंद विहार के बीच एक नई विशेष गाड़ी की समय सारिणी भी जारी की है। इस गाड़ी को बरेली जंक्शन पर भी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अप-डाउन सप्ताह में दो-दो दिन चलने वाली 05283-84 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष गाड़ी का संचालन अब 29 नवंबर तक किया जाएगा। इसके अलावा 03221-22 राजगीर-आनंद विहार विशेष गाड़ी का 13 व 14 अक्तूबर से सात-सात फेरों के लिए संचालन किया जाएगा। 03221 राजगीर-आनंद विहार विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार को राजगीर से दोपहर दो बजे चलने के बाद नालंदा, बिहार शरीफ, बख्तियारगंज, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 7:40 बजे बरेली आएगी और दोपहर 1:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वापसी में 03222 आनंद विहार-राजगीर विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को शाम चार बजे आनंद विहार से चलने के बाद रात 8:25 बजे बरेली आएगी और शाम 4:45 बजे राजगीर पहुंचेगी। राजगीर-आनंद विहार-राजगीर विशेष गाड़ी को बरेली जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें