फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विवादित जमीन पर निर्माण पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। कस्बे में पुवायां मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास विवादित जमीन पर शनिवार को निर्माण शुरू होने की सूचना पर पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा समर्थकों के साथ थाना समाधान दिवस में पहुंच गए। उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की। एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव से फोन पर वार्ता के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने विवाद खत्म होने तक निर्माण कार्य बंद करा दिया। एसडीएम ने दोनों पक्षों को 28 अक्तूबर को तहसील में कागजात के साथ उपस्थित होने के लिए कहा। एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों के कागजात देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें